Wednesday 18 April 2018

कालबादेवी आग के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड को मिला 59 करोड़ के उपकरण

मनपा प्रशासन ने कालबादेवी आग के बाद आग के दौरान जरुरी उपकरणों के लिए मनपा की तिजोरी का पैसा मुंबई फायर ब्रिगेड को देने की उदारता दिखाई हैं। 6 प्रकार के उपकरणों के लिए  59 करोड़ गत 3 वर्ष में खर्च करने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुंबई फायर ब्रिगेड ने दी हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई फायर ब्रिगेड से  कालबादेवी आग कर बाद मुंबई फायर ब्रिगेड ने आग के दौरान जिन उपकरणों की जरुरत होती हैं और जिसकी खरीदी की हैं, उसकी जानकारी मांगी थी।  मुंबई फायर ब्रिगेड के विभागीय फायर अधिकारी एस. डी. सावंत ने गलगली को बताया कि  22 नग लाईट पोर्टेबल पंप की खरीदी पर  3 करोड़ 41 लाख 35 हजार 358 रुपए खर्च किए हैं। एलईडी इमरर्जन्सी लाईट के 35 नग की कीमत 95 लाख 76 हजार 840 रुपए हैं।  42 करोड़ 45 लाख 64 हजार 114  कीमत वाले 17 क्विक रिस्पॉन्स गाड़ियां खरीदी गई हैं।  06 फायर के बंब हैं जिसकी कीमत 3 करोड़ 63 लाख 11 हजार 827 रुपए हैं। 5 हाय प्रेशर पंप की कीमत 62 लाख 43 हजार 14 रुपए इतनी हैं।वहीं 14 किलो लीटर वॉटर टँकर के 11 नग की कीमत 7 करोड़ 94 लाख 81 हजार 745 रुपए हैं।

अनिल गलगली के अनुसार मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने जिस तरह से बड़े पैमाने पर फंड देते हुए सभी तरह के उपकरणों की जरुरत को पूरा किया हैं। अब मुख्य फायर ऑफिसर और अन्य अधिकारियों नर जिम्मेदारी से काम करने की जरुरत हैं।  

No comments:

Post a Comment