Sunday 5 November 2017

मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ती की फाईल मुख्यमंत्री कार्यालय के पास प्रलंबित

महाराष्ट्र राज्य सूचना आयोग पर मुख्य सूचना आयुक्त का पद यह गत 5 महीने से रिक्त हैं और इसके चयन प्रक्रिया की फाईल मुख्यमंत्री कार्यालय में पेश करने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को सामान्य प्रशासन विभाग ने दी हैं। जिससे इस पद के लिए इच्छुकों की लिस्ट फ़िलहाल देना संभव न होने का दावा महाराष्ट्र सरकार ने किया हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सामान्य प्रशासन विभाग से मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए इच्छुकों की लिस्ट मांगी थी। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव श्वे प्र खडे ने अनिल गलगली को बताया कि रत्नाकर गायकवाड, राज्य मुख्य सूचना आयुक्त यह दिनांक 29 मई 2017 को इस पद से रिटायर्ड होने के बाद इस पद का अतिरिक्त पदभार अजित कुमार जैन, सूचना आयुक्त, बृहन्मुंबई को सौंपा गया हैं। अनिल गलगली ने इस पद के लिए इच्छुकों की लिस्ट और यह नियुक्ती जिस स्तर पर प्रलंबित हैं उसकी जानकारी मांगने पर उन्हें बताया गया कि राज्य मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ती से जुड़ी फाईल  मुख्यमंत्री कार्यालय को पेश की गई हैं। इसके लिए मांगी गई जानकारी फिलहाल देना संभव नहीं हैं।यह फाईल मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त होते ही उसके बाद ही सूचना देना संभव होगा। तब तक प्रतिक्षा करने की सलाह दी गई हैं। 

अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजकर मांग की हैं कि ताबड़तोब मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ति की जाए जिससे सूचना आयोग के कामकाज को बढ़ावा मिलेगा और आम लोगों को होनेवाली परेशानी और प्रतिक्षा रुकेगी।

No comments:

Post a Comment