Sunday 30 April 2017

3 वर्षों में धर्म बदलने में 3 गुना वृद्धि

महाराष्ट्र में नाम और तिथी बदलने के साथ धर्म बदलने की होड़ मची हुई हैं। पिछले 3 वर्षों में धर्म बदलने में 3 गुना वृद्धि हुई हैं। रोजाना 2 लोग अपना धर्म बदलने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को महाराष्ट्र सरकार ने दी हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने शासकीय मुद्रण, लेखनसाम्रगी व प्रकाशन संचालनालय से पिछले 3 वर्षों में नाम, जन्मतिथी और धर्म बदलने वालों की जानकारी मांगी थी। शासकीय मुद्रण, लेखनसाम्रगी व प्रकाशन संचालनालय के यंत्र अभियंता (टंक) अ. स.उदावंत ने अनिल गलगली को वर्ष 2014, वर्ष 2015 और वर्ष 2016 इन 3 वर्षों की जानकारी दे। धर्म बदलने में 3 गुना वृद्धि होने के आंकड़े अधिक चौकानेवाले हैं। वर्ष 2014 में 247 लोगों ने अपना धर्म बदला था जो वर्ष 2015 में बढ़कर 615 हुआ और वर्ष 2016 में 797 तक पहुंचा। इसमें आवेदन को खारिज करने के मामले न के बराबर हैं। वर्ष 2014 में 33, वर्ष 2015 में 60 और वर्ष 2016 में 45 आवेदन खारिज हुए हैं। धर्म बदलने के लिए आवेदकों ने वर्ष 2014 में रु 65,581/-, वर्ष 2015 में रु 2,61,714/- और वर्ष 2016 में रु 3,43,031/- अदा किए।

वर्ष 2014 में 59,200 लोगों ने नाम बदलने के लिए रु 1,48,85,492/- अदा किए जबकि 5750 आवेदन खारिज हुए। वर्ष 2015 में 1,56,477 लोगों ने नाम बदलने के लिए रु 6,87,23,265/- अदा किए जबकि 15,480 आवेदन खारिज हुए। वर्ष 2016 में 1,82,977 लोगों ने नाम बदलने के लिए रु 8,37,21,464/- अदा किए जबकि 14184 आवेदन खारिज हुए। वर्ष 2014 में 1432 लोगों ने जन्मतिथी बदली जिसके लिए रु 3,24,090 रकम अदा की जबकि 326 आवेदन खारिज हुए।  वर्ष 2015 में 3481 लोगों ने जन्मतिथी बदली जिसके लिए रु 14,49,423 अदा किए जबकि 468 आवेदन खारिज हुए। वर्ष 2016 में 3583  लोगों ने जन्मतिथी बदली जिसके लिए रु 16,07,950 अदा किए जबकि 278 आवेदन खारिज हुए।

No comments:

Post a Comment