Thursday 15 December 2016

मुंबई सिवरेज प्रोजेक्ट की सलाह पर 180 करोड़ का खर्च

मुंबई महानगरपालिका देश की सबसे अमीर महानगरपालिका होने से हर काम का खर्च करोड़ों में होता हैं। मुंबई सिवरेज प्रोजेक्ट की सलाह के लिए 4 सलाहकारों पर 180 करोड़ खर्च होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुंबई महानगरपालिका ने दी हैं।

आरटीआई कार्यकर्ते अनिल गलगली ने मुंबई महानगरपालिका के मुंबई सिवरेज प्रोजेक्ट कार्यालय से मुंबई सिवरेज प्रोजेक्ट के लिए नियुक्त किए गए सलाहकार और उसपर हुआ खर्च की जानकारी मांगी थी। मुंबई सिवरेज प्रोजेक्ट के उप प्रमुख अभियंता ने अनिल गलगली को बताया कि मुंबई सिवरेज प्रोजेक्ट चरण -2 के काम के लिए मेसर्स मॉट मैकडोनाल्ड प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स आर.व्ही. एंडरसन और असोसिएट, मेसर्स मॉट मैकडोनाल्ड लिमिटेड तथा मेसर्स पी.एच.ई.कंन्सलेट इन समूह को सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया हैं। इन सलाहकारों की नियुक्ती मुंबई महानगरपालिका के सात जल मल परिमंडल के प्रोजेक्ट के लिए की गई हैं। कुलाबा, वरली, वांद्रे, वर्सोवा, मालाड,भांडूप, घाटकोपर इस मल जल प्रक्रिया केंद्र के लिए रु. 180 करोड़ इतनी रकम सलाहकारों को देनी थी। उसमें से रु. 141.77 करोड़ रकम सलाहकारों को अदा की गई हैं। सिर्फ रु. 38.23 करोड़ देना शेष हैं। इन सलाहकारों की अवधि अप्रैल 2015 में खत्म हुई हैं। मनपा ने दंडात्मक कार्रवाई न करने का दावा किया हैं।मनपा ने हर एक सलाहकारों को दी हुई रकम की जानकारी नहीं दी।

180 करोड़ के अलावा मनपा ने मल जल टनेल के लिए मेसर्स टाटा कंन्सल्टिंग, ब्राह्मणवाडी और काढेश्वरी उदंचन केंद्र के लिए मेसर्स वेपक्रॉस एवंम वल्लभनगर उदंचन केंद्र के लिए मेसर्स फीशमन प्रभु इस सलाहकारों की नियुक्ती की गई हैं। मेसर्स टाटा कंन्सल्टिंग को कुलाबा और वर्सोवा मल जल प्रक्रिया केंद्र वहीं मेसर्स फीशमन प्रभु इस सलाहकार को घाटकोपर और भांडूप मल जल प्रक्रिया केंद्र, मेसर्स एन.जे.एस.इं (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड इस सलाहकार को वरली और वांद्रे मल जल प्रक्रिया केंद्र  और मेसर्स ब्लॅक अँड विच प्रायव्हेट लिमिटेड इस सलाहकार को मालाड मल जल प्रक्रिया केंद्र दिया गया हैं।

अनिल गलगली के अनुसार मनपा के पास उच्च गुणवत्ताधारक अधिकारी होते हुए बाहरी सलाहकारों पर इतनी बड़ी खर्च करने के बजाय और अच्छे गुणवत्ता के और अनुभवी अधिकारी नियुक्त करना मुनासिफ़ होता।

No comments:

Post a Comment