Sunday 27 November 2016

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला पीड़ित परिवार

पुरे देश को हिलानेवाली खारघर डे केअर मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाएंगे और नई नीतियां बनाने का ठोस आश्वासन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पीड़ित परिवार को दिया।

नवी मुंबई के एक क्रेच में एक आया द्वारा 10 महीने की एक बच्ची को कथित रूप से पीटने, पटकने और लात मारने की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में आया और डे केयर सेंटर की मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  10 महीने की बच्ची की मां रुचिता एवं पिता रजत सिन्हा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को सह्याद्रि गेस्ट हाउस में 10 महीने की बच्ची की मां रुचिता सिन्हा से मुलाकात की। उनके साथ आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, पंकज जायसवाल, आशीष मजाटिया, रुसित पटेल, योगेश सिंह थे। रुचिता सिन्हा ने मुख्यमंत्री से पुरी दास्ता बयान की और मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने पर जोर दिया। डे केअर के मालिक और आया को कड़ी सजा दिलाने के साथ इसतरह के डे केअर पर नीतियां बनाने की जरुरत बताई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कहते हुए कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट पर लेकर जाने और नियमन बनाने के लिए महिला बाल विकास मंत्रालय को जरुरी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment