Saturday 15 October 2016

33 महीने में अवैध निर्माण की 70 हजार से अधिक शिकायतें



मनपा के 1916 इस शिकायत क्रमांक अवैध निर्माण से जुडी हुई शिकायतों की संख्या 70 हजार से अधिक हैं जिसमें मुंबई उपनगर का कुर्ला एल वॉर्ड सबसे आगे होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मनपा के आपत्कालीन प्रबंधन कक्ष ने दी हैं।  गत 33 महीने में कुल प्राप्त शिकायतों में से 21 प्रतिशत शिकायतें अवैध निर्माण से जुडी हुई हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मनपा के  आपत्कालीन प्रबंधन कक्ष से 1916 इस शिकायत क्रमांक पर गत  3 वर्ष में प्राप्त शिकायतों की जानकारी मांगी थी। आपत्कालीन प्रबंधन कक्ष ने अनिल गलगली को वर्ष 2014, वर्ष 2015 और 1 जनवरी 2016 से 30 सितंबर 2016 ऐसे 33 महीने की जानकारी उपलब्ध कराई हैं। मुंबई के 24 मनपा वार्ड कार्यालय के अंतर्गत सभी विभागों से जुड़ी हुई शिकायत आम लोग 1916 इस क्रमांक पर पंजीकृत कराते हैं। गत 33 महीने में 3,39,664 शिकायते प्राप्त हुई हैं जिसमें से 3,02,837 शिकायत का निवारण हुआ हैं और 36,647 शिकायतें प्रलंबित हैं।

# कुर्ला, गोवंडी और चेंबूर की सबसे ज्यादा शिकायतें

बिल्डिंग व फैक्ट्री विभाग में कुर्ला एल वार्ड कार्यालय नंबर वन हैं।  कुर्ला एल वार्ड(15,845), गोवंडी एम पूर्व (9,457) और चेंबूर एम पश्चिम(8,068) वार्ड का नंबर पहले तीन में  आता हैं। इसके बाद ए (630), बी (1011), सी (1180), डी (2208), ई (1435), एफ साउथ (657), एफ नार्थ (843), जी नार्थ (1725), जी साउथ (1239), एच ईस्ट (1563), एच वेस्ट (1625),के ईस्ट (3799), के वेस्ट (3193), पी साउथ (2123), पी नार्थ (3731), आर साउथ (2447), आर सेंट्रल (1763), आर नार्थ (1104), एन (1635), एस (1876), टी (1086) वार्ड से जुड़ी हुई शिकायतों की संख्या हैं।


अनिल गलगली के अनुसार मुंबई के अधिकांश नागरिक हमेशा अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें करते हैं।  जब आम लोग शिकायत करते हैं तब उसे नजरअंदाज करती हैं। इससे राहत पाने के लिए 'ऑफिसर ऑफ़ मंथली' के तर्ज पर 'बेस्ट वार्ड ऑफिस' या 'वर्स्ट वार्ड ऑफिस' ऐसा नया अवार्ड देने का अनुरोध अनिल गलगली ने मनपा आयुक्त अजोय मेहता को भेजे हुए पत्र में की हैं जिससे आत्मग्लानी सेे 24 वार्ड कार्यालय के अधिकारी सदविवेकबुद्धि से जबाबदेह होकर मुंबईकरों को सेवा देंगे।

No comments:

Post a Comment