Saturday 22 October 2016

3 वर्ष में 31 मुंबईकरों की डेंगू से मौत

मुंबई में डेंगू।का मामला बढ़ रहा हैं। 3 वर्ष में 31 मुंबईकरों की डेंगू से मौत होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मनपा के  सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने दी हैं। 2707 डेंगू के मामले में मौत का प्रतिशत सिर्फ 1 प्रतिशत ही हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई महानगरपालिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग से  मुंबई के सभी वार्ड में डेंगू के पाए गए मरीज़ और मौत की संख्या की जानकारी मांगी थी। संसर्गजन्य विभाग की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने अनिल गलगली को वर्ष 2013 से 2015 इन 3 वर्षों की जानकारी दी।  वर्ष 2013 में बी वार्ड में 1 ,जी दक्षिण वार्ड में 1 , जी उत्तर वार्ड में 1, के पूर्व वार्ड में 1, एल वार्ड 1, एन वार्ड 1 और टी वार्ड 1 वहीं पी दक्षिण वार्ड में 2 आणि एम पूर्व वार्ड में 2 ऐसे कुल मिलाकर 11 मरीजों की डेंगू से जान गई हैं।  वर्ष 2014 में डी वार्ड में 1, ई वार्ड में 1 , एफ दक्षिण वार्ड में 1,जी दक्षिण वार्ड में 1, एच पूर्व वार्ड में 1, के पश्चिम वार्ड में 1, एम पूर्व वार्ड में 1 आणि टी वार्ड में 1 तथा ए वार्ड में 2 और के पूर्व वार्ड में 2 ऐसे मिलकर 12 मरीज डेंगू से मृत घोषित किए गए। वर्ष 2015 में एम पूर्व वार्ड में 2, आर दक्षिण वार्ड में  2,  डी वार्ड में 1 , एफ उत्तर वार्ड में 1 ,जी दक्षिण वार्ड में 1 , के पश्चिम वार्ड में 1 ऐसे मिलाकर 8 मरीज डेंगू से अपनी जान गंवा बैठे।  3 वर्ष में सबसे अधिक मरीज ई वार्ड में पाए गए जिसकी संख्या हैं उसके बाद जी दक्षिण में 319 ऐसी मरीजों की संख्या हैं।

अनिल गलगली को वर्ष 2016 में पाए गए मरीजों की संख्या नहीं दी गई हैं। 3 वर्षों में मौत का प्रतिशत कम हुआ हैं। महानगरपालिका इसके लिए जनजागरण सिर्फ बीमारी के दौरान करती हैं। अगर यहीं जनजागरण पुरे वर्ष किया गया तो निश्चित तौर पर डेंगू पर नियंत्रण पा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment