Monday 3 August 2015

बेस्ट को रोजाना 2.26 करोड़ का घाटा

बृहन्मुंबई महानगरपालिका की बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ती और परिवहन उपक्रम यानी  बेस्ट प्रशासन को रोजाना रु 2.26 करोड़ का घाटा होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को बेस्ट प्रशासन ने दी है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बेस्ट प्रशासन से प्रति किलोमीटर आनेवाला खर्च, यात्री किराया आय और कुल यात्री संख्या ऐसी जानकारी मांगी थी।  बेस्ट प्रशासन के सहायक डेपो मैनेजर अभय शेलार ने अनिल गलगली को बताया कि रोजाना औसतन 28.39 लाख यात्री यात्रा करते है। बस संचालन का कुल रोजाना खर्च रु 6.16 ( मई, 2015 के उपलब्ध आंकड़ो के आधार पर) करोड़ है और प्रति किलोमीटर रु 97.75 इतना खर्च आता है। वहीँ यात्रियों से वसूले जानेवाले यात्री किराया के जरिए बेस्ट उपक्रम को प्राप्त होनेवाली रोजाना की आय जून 2015 के आंकड़ो के अनुसार रु 3.90 करोड़ इतनी है। रोजाना बेस्ट को रु 2.26 करोड़ का सीधा घाटा हो रहा है। वर्तमान में बस का किराया न्यूनतम रु 8 ऑर्डिनरी , रु 8 लिमिटेड और रु 10 एक्सप्रेस के लिए है वही एसी बस सेवा के लिए रु 30 हैं। अनिल गलगली ने बड़ा घाटा उठाते ने के बाद भी लाखों मुंबईकरों को 'बेस्ट' सेवा देनेवाली बेस्ट प्रशासन को साधुवाद देते हुए मुंबई की भीड़भाड़ और तंग रास्तों पर  'बेस्ट डेडिकेटेड मार्ग' बनाने की मांग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की हैं। जिससे  ट्रैफिक जाम से रोजाना अतिरिक्त खर्च होनेवाले लाखों रुपए की बचत होगी और बेस्ट के यात्री संख्या में भी वृद्धि होगी।

No comments:

Post a Comment