Sunday 5 July 2015

असल्फा से श्रेयस जंक्शन का फासला तय करो सिर्फ 5 मिनट में

अंधेरी घाटकोपर लिंक रोड़ का एक महत्वपूर्ण पड़ाव एमएमआरडीए प्रशासन ने पूर्ण करने से अब असल्फा से श्रेयस जंक्शन ये फासला सिर्फ 5 मिनट में तय हो रहा है। इस रोड़ से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे इस बीच की ट्रैफिक गतिवान होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को एमएमआरडीए प्रशासन ने दी हैं। इसके पहले इसी फासले के लिए 30 से 40 मिनट की बर्बादी होती थी। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने एमएमआरडीए प्रशासन से असल्फा से श्रेयस जंक्शन तक जोड़नेवाले लिंक रोड की जानकारी मांगी थी। एमएमआरडीए प्रशासन के कार्यकारी अभियंता प्र. जि. भांगरे ने अनिल गलगली को बताया कि 2.90 किलोमीटर इतनी लंबाई वाले अंधेरी घाटकोपर लिंक रोड का काम 9 हिस्सों में किया गया जिसमें जे पी रोड का काम भी शामिल है। आरबी कदम मार्ग के दक्षिण लाईन के स्टील सुपर स्ट्रक्चर स्थित व्हायाडक्ट का काम और जागृती नगर के समीप शेष बचा स्टील व्हायाडक्ट का काम दिसंबर 2015 तक पूर्ण होना तय माना जा रहा हैं। इन सभी कामों की टेंडर रकम 77.46 करोड़ रुपए थी जो संशोधित होने से 88.43 करोड़ रुपए हुई है। इसमें कुल 10.97 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। एमएमआरडीए प्रशासन ने 'जैसे है वैसे' है इस पॉलिसी पर ये रोड़ मनपा को हस्तांतरित किया है जिसे स्थानीय जनता द्वारा इस्तेमाल होने की जानकारी एमएमआरडीए प्रशासन ने दी हैं।इस अंधेरी घाटकोपर लिंक रोड़ से एलबीएस और नरसी मेहता मार्ग पर स्थित ट्रैफिक का बोझा कम होने की बात बताते हुए अनिल गलगली ने बताया कि कुछ काम शेष है जबकि अब सर्वोदय हॉस्पिटल मार्गे घाटकोपर स्टेशन की ओर जाने के लिए शॉर्टकट विकल्प उपलब्ध हुआ है। विशेष यानी मेट्रो के निचले हिस्से से ये रोड़ घाटकोपर और जागृती नगर इन मेट्रो स्टेशन को एकदूसरे से जोड़ता हैं।

No comments:

Post a Comment